फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रंजिश में बदमाश की चाकू और ईंट मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-रणहौला इलाके की घटना, पुलिस ने नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

-मरने वाले युवक पर 17 आपराधिक मामले दर्ज थे, पुलिस भागे हुए हमलावरों की तलाश में दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रणहौला इलाके में बृहस्पतिवार रात आपसी विवाद में हमलावरों ने एक बदमाश पर चाकू और ईंट से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त 23 साल के बाॅबी के रूप में हुई है। उसपर 17 आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चार आरोपियों की पहचान गब्बर, नवीन, रामजीत और प्रेम गुप्ता के रूप में हुई है। वहीं नाबालिग की उम्र 17 साल है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11.28 बजे मग्गो अस्पताल से रणहौला थाना पुलिस को चाकू लगने के बाद एक युवक को भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची, तब तक परिवार वाले उसे राठी अस्पताल लेकर जा चुके थे। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि घायल युवक सैनिक एन्क्लेव निवासी बॉबी है। उसका गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा है। वह बयान देने की हालत में नहीं था। वहां पता चला कि बॉबी पर उत्तम नगर रघुबीर सिंह रोड गुरुद्वारा वाली गली के पास हमला हुआ था। उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने उसके दोस्तों सुमित कुमार, पवन और ऋतिक से पूछताछ की। जिसने बताया कि वह घटना के समय एक जनरल स्टोर के पास खड़े थे, तभी 5-6 लोग बाइक और स्कूटी पर सवार होकर वहां आए। उन्हें देखते ही बॉबी ने अपने दोस्तों को भाग जाने के लिए कहा। वह हमलावरों को जानता था और उसे हमले की आशंका थी। उसने सभी लोगों को भागने के लिए कहा। हमलावरों ने बॉबी को पकड़ लिया और उसपर धारदार हथियारों तथा ईंटों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें