फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराई दहेज प्रताड़ना की शिकायत

Tue, 02 Dec 2014 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने झूठ बोलकर उसके साथ पहले समझौता किया और बाद में प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अज्जी कॉलोनी निवासी आशा ने शिकायत में बताया है कि उसकी शादी मथुरा निवासी अफजल से हुई थी। इसके बाद से ही उसके ससुराल वालों ने 50 हजार रुपये और कार की मांग शुरू कर दी। मार्च 2014 में उसके ससुरालवालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी।

महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर को ससुर सब्बीर लेने के लिए आया। परिवार के सामने समझौता भी किया गया। इसके बाद जब वह बस स्टैंड पहुंची तो ससुर थोड़ी देर इंतजार करने का कहकर वहां से कहीं चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो महिला ने उसे फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें