फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से मुरादाबाद रूट से ट्रेनें होंगी डायवर्ट

Mon, 28 Sep 2015 01:30 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-गाजियाबाद से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जाने वाले रेल यात्रियों को मंगलवार को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पिलखुवा में आरओबी, गढ़मुक्तेश्वर और बाबूगढ़ के पास सीमित लेवल क्रासिंग पर सब-वे निर्माण के चलते गाजियाबाद-मुरादाबाद रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

गाजियाबाद से वाया हापुड़ की बजाय 13 ट्रेनों को मेरठ और टपरी के रास्ते मुरादाबाद भेजा जाएगा। दो पैसेंजर ट्रेनों को दिल्ली की बजाय हापुड़ तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन


नार्दन रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि 29 सितंबर को मुरादाबाद-गाजियाबाद रेल सेक्शन पर कंकाठेर-गढ़मुक्तेश्वर स्टेशनों के बीच और बाबूगढ़ व कुचेसर रोड के बीच सीमित ऊंचाई के सब-वे का निर्माण किया जाएगा।

पिलखुवा-डासना स्टेशनों के बीच लेवल क्रासिंग पर आरओबी का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान सुबह 8:15 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक सात घंटे का ट्रैफिक ब्लाक रहेगा।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस, बरेली-भुज आला हजरत, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, अवध-असम (अप और डाउन), काठगोदाम-दिल्ली उत्तराखंड संपर्क क्रांति, सियालदह-दिल्ली, न्यू जलपाईगुड़ी-अजमेर जंक्शन, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ, डिब्रूगढ़ राजधानी, काशी विश्वनाथ का रूट डायवर्ट होगा। श्रमजीवी 65 मिनट और आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण 80 मिनट बीच रास्ते रुकेगी। मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर हापुड़ स्टेशन पर टर्मिनेट कर मुरादाबाद भेजी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें