फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे टीम बताएगी कितना साफ है शहर

Wed, 30 Dec 2015 07:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल अक्तूबर में शुरू हुए स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति रिपोर्ट का आकलन क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया करेगी। इसके लिए देशभर के 75 शहरों का फिर से सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन


इनमें 53 शहर ऐसे हैं जिनकी आबादी 10 लाख से ज्यादा है। फरीदाबाद भी इन शहरों की सूची में शामिल है। यहां 5 जनवरी से सर्वे टीम अपना काम शुरू कर देगी।

निगम के संयुक्त आयुक्त नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि सर्वे का काम 20 जनवरी तक चलेगा और 25 जनवरी को सर्वे का रिजल्ट आएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण मिशन के नोडल अधिकारी एसई अनिल मेहता ने बताया कि पिछले काफी समय में कई मानक बदले हैं।

इसमें सबसे ज्यादा महत्व 60 प्रतिशत सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट को दिया गया है। इसके बाद 30 प्रतिशत व्यक्तिगत, पब्लिक और कम्युनिटी शौचालयों पर फोकस और 10 प्रतिशत सेनीटेशन प्लान को दिया गया है।
विज्ञापन


इसमें लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया जाएगा। टीम निगम से सफाई के आंकड़े लेकर शहर भर में सर्वे करेगी। टीम बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मार्केट में लोगों से बात करेगी कि निगम की सफाई व्यवस्था शहर में कैसी है।

इसके अलावा सार्वजनिक सुलभ शौचालय में जाकर भी वहां की व्यवस्था का जायजा लेगी। स्वच्छ अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।

शहर के लोग इस पर सुझाव दे सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1800-267-2777  पर कॉल कर सकते हैं। कॉल करने पर उस व्यक्ति से कुछ सवाल पूछे जाएंगे जिनका जवाब उसे देना होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें