फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड की जर्जर हालत से बेहाल हुए लोग

Wed, 30 Dec 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से ऊंचा गांव होते हुए दर्जनों गांवों और सेक्टरों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क तालाब का रूप ले चुकी है। आलम यह है कि गुजरने वाले वाहन चालकों को कई बार सोचना पड़ता है कि कहीं उनकी गाड़ी फंस न जाए।
विज्ञापन


जबकि पैदल और बाइक से जाने वाले को गिरने का डर सताता है। दो-दो फुट पानी में गंदगी और मच्छरों का साम्राज्य बन गया है। ऊंचा गांव में साहुपुरा मोड़ पर गौशाला की तरफ नगर निगम ने अभी तक नाली नहीं बनाई है।

इस तरफ के मकानों के गंदे पानी की निकासी को लेकर निगम ने सडक़ पर पुलिया बनाई है। इसके बावजूद कुछ मकान मालिकों ने पुलिया को बंद किया है।

पुलिया बंद होने से गंदा पानी एक किलोमीटर तक भर जाता है। बरसात होने पर सीमेंटेड सडक़ से आगे और लोकनिर्माण विभाग की सीमा से पहले सडक़ पर दो-दो फुट पानी भर जाता है।
विज्ञापन


इस पानी से निकलने में दुपहिया वाहनों चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोजाना इस पानी में से दुपहिया वाहन चालक फिसल कर गिरते हैं और चोटिल होते हैं। पैदल और साइकिल चालकों का तो यहां से निकलना पूरी तरह से बंद हो गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें