फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवहारिक आदेश को शासन ने लिया वापस

Wed, 18 Feb 2015 01:35 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अरबन हेल्थ मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग की नई योजना इवनिंग ओपीडी कागजों में ही धराशायी हो गई। योजना को लागू करने में आने वाले परेशानियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपने इस अव्यवहारिक शासनादेश को वापस ले लिया है।
विज्ञापन


अरबन हेल्थ पोस्ट में शाम की ओपीडी भी चलाने का निर्णय लिया गया था । इसके तहत गाजियाबाद में 13 जगह सुबह और शाम की ओपीडी शुरू होनी थी। स्थान और फर्नीचर की भी व्यवस्थाएं हो गई थी, लेकिन शासनादेश आने के साथ ही संविदा पर तैनात चिकित्सकों ने नौकरी छोड़ दी।

यह ओपीडी दिसंबर से ही शुरू होनी थी जिसमें पहले बजट और स्टाफ की तैनाती न होने के कारण देर हो रही थी। लेकिन इसमें देरी का सबसे मुख्य कारण शाम की ओपीडी ही बन रही थी।
विज्ञापन


स्टाफ द्वारा इस योजना को अव्यवहारिक बताया गया। इसके बाद शासन ने योजना को निरस्त कर दिया। इसके तहत नौ नए हेल्थ पोस्ट और चार पुराने हेल्थ पोस्ट का नवीनीकरण किया जाना था।

अब इन हेल्थ पोस्ट पर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही ओपीडी चलेगी। इसकेलिए स्टाफ भर्ती की भी प्रक्रिया चल रही है। सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि शासन के आदेश के बाद शाम की ओपीडी न शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

184 पदों के लिए 600 से अधिक आवेदन
एनआरएचएम और एनयूएचएम के तहत एमबीबीएस चिकित्सकों और स्टाफ की भर्ती की जा रही है। 184 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं जिसके लिए 18-19 फरवरी को सीएमओ ऑफिस में इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन


सभी स्टाफ की तैनाती सीएचसी-पीएचसी सहित अरबन हेल्थ पोस्ट पर की जाएंगी। 184 पदों के लिए अभी तक 600 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें