फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम सवारियों के चलते आमदनी के दूसरे रास्ते पर मेट्रो

Mon, 05 Oct 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुमान से काफी कम सवारियों के चलते फरीदाबाद कॉरिडोर से आमदनी के दूसरे विकल्पों पर डीएमआरसी ने काम शुरू कर दिया है। सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के व्यावसायिक इलाके को किराये पर देने के लिए डीएमआरसी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस स्टेशन पर कॉनकोर्स स्तर पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। डीएमआरसी ने फरीदाबाद कॉरिडोर के सभी नौ स्टेशनों पर व्यावसायिक तल का डिजाइन तैयार किया था। छह सितंबर को मेट्रो तो चालू हो गई लेकिन किसी भी स्टेशन पर इस तरह की गतिविधियां नहीं शुरू हुई थीं।

कॉरिडोर पर मेट्रो के अनुमान से काफी कम संख्या में यात्री आने से अब डीएमआरसी इनको जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारी में है। रूट के सभी नौ स्टेशन एलिवेटेड ट्रैक पर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षण

डीएमआरसी ने भूतल और कॉनकोर्स तल पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए क्षेत्र रिजर्व कर रखा है। इन जगहों पर खान-पान से लेकर आधुनिक व्यावसायिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं।

इस स्टेशन पर 1185 वर्ग मीटर क्षेत्र व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित रखा गया है। डीएमआरसी ने 590 वर्गमीटर और 595 वर्गमीटर में क्षेत्र बांट कर अलग अलग टेंडर आमंत्रित किए हैं।

डीएमआरसी प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद कॉरिडोर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर प्रॉपर्टी डेवलपमेंट के लिए पर्याप्त जगह हैं। इन पर जल्द ही व्यावसायिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें