फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे पर बनेगा शॉपिंग मॉल

Sun, 13 Jul 2014 01:15 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने पुराने बस अड्डे डिपो पर शॉपिंग मॉल बनाने की तैयारी की है। इससे यात्रियों को आराम से खरीदारी करने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही खानपान का बेहतर प्रबंध इसमें मिलेगा। नीचे बस डिपो रहेगा और ऊपर शॉपिंग मॉल। आरएम ने इसकी स्कीम तैयार कर शासन को भेज दी है।

परिवहन विभाग ने प्रदेश के चुनिंदा बस डिपो पर शॉपिंग मॉल खोलने का निर्णय लिया है। इसमें महानगर के पुराना बस अड्डा डिपो का भी चयन किया गया है।

परिवहन विभाग ने इसका जिम्मा परिवहन निगम को सौंप दिया है। अभी तक पुराना बस अड्डा डिपो से केवल अनुबंधित बसों को चलाया जाता है। रोडवेज की अपनी बसें यहां से नहीं चलती हैं।
विज्ञापन


अफसरों ने अब इसके कायाकल्प का निर्णय लिया है। डिपो में नीचे बसों का संचालन होगा और ऊपर मॉल मल्टीप्लेक्स बनाया जाएगा। यहां पर यात्रियों के खानपान, खरीदारी और मनोरंजन का प्रबंध होगा। बच्चों के लिए भी विशेष इंतजाम होगा। इससे यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही उनको सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें