नोएडा के सेक्टर-18 मार्केट में शुक्रवार देर रात पूर्व विधायक के भतीजे सुमित भाटी उर्फ सोनू ने टशन में हवाई फायर कर दिया।
थाना सेक्टर-20 पुलिस ने सोनू और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोनू के पास से पिस्टल की मैगजीन और चार कारतूस बरामद कर लिए। हालांकि फायरिंग में प्रयोग होने वाली पिस्टल नहीं मिली।
पुलिस के मुताबिक दादरी के पूर्व विधायकका भतीजा सुमित चार दोस्तों के साथ शुक्रवार रात करीब दो बजे मर्सडीज कार से सेक्टर-18 मार्केट स्थित ट्वेंटी फोर एंड सेवन स्टोर पहुंचे।
बताया गया है कि यह जनरल स्टोर रात भर खुला रहता है। आरोप है कि वहीं पर खडे़ सोनू ने हवाई फायर कर दिया। अचानक हुए फायर से वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
के पर पहुंची पुलिस ने सोनू और इसके दो दोस्तों को पकड़ लिया, जबकि सनी समेत दो दोस्त फरार हो गए। पुलिस ने सोनू के खिलाफ आर्म्स एक्ट में, जबकि पकड़े गए दोस्तों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
शनिवार को कोर्ट में तीनों को पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जिस हथियार से फायर किया गया, वह लाइसेंसी है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।