फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में थम नहीं रही हादसों की संख्या

Sat, 27 Dec 2014 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के दनकौर में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह कोहरे में जीरो प्वाइंट से 14 किलोमीटर दूर अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे टोलकर्मी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से नाराज कर्मचारियों ने जेवर टोल पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्रबंधन से मृतक के आश्रितों को 15 लाख रुपये मुआवजे देने की मांग करते हुए 15 मिनट तक जेवर टोल प्लाजा फ्री कर दिया गया। कंपनी के आला अफसरों के आश्वासन पर ही कर्मचारी शांत हुए।

पुलिस ने बताया कि बिहार का रहने वाला आमिर जिलानी (20) कई माह से जेवर कस्बे में अपने परिजनों के साथ रह रहा था। वह यमुना एक्सप्रेसवे के 15 नंबर रैंप के टोल पर पर्ची काटता था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह कंपनी की स्टाफ बस से वह ड्यूटी के लिए दनकौर क्षेत्र स्थित टोल पर आया। इस दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से उतरने के बाद वह टोल की तरफ  जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। बताया गया है कि इसी दौरान जेवर की ओर से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने आमिर को कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।

वहां से निकल रहे दूसरे कर्मचारियों ने आमिर को घायल अवस्था में सड़क पर पड़े देखा। उन्होंने आमिर को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान  उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही सभी कर्मचारी मौके पर जमा हो गए। कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए प्लाजा को टोल फ्री कर दिया। कंपनी के आला अफसरों ने वहां पहुंचकर कर्मचारियों को समझाया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक प्लाजा टोल फ्री रहा। पुलिस ने कहा कि आमिर के परिजनों की ओर से अभी लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।


डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के पास शुक्रवार रात एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार नंद किशोर की मौत हो गई। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से महोबा का रहने वाला नंद किशोर जेपी के अमन प्रोजेक्ट में बतौर टेक्निशियन काम करता था। वह ग्रेटर नोएडा में कमरा लेकर रह रहा था।

शुक्रवार दोपहर वह नोएडा गया था। रात करीब 11 बजे लौटते वक्त उसने तेज रफ्तार बाइक से संतुलन खो दिया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। नंद किशोर का सिर सड़क पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे वाहनों के चालकों ने पुलिस को सूचना दी। अभी किसी ने इस संबंध में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें