फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप ड्यूटी में बढ़ोतरी की खबर से उमड़ी भीड़, 20 फीसदी बढ़ी रजिस्ट्री

Thu, 19 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
रजिस्ट्री के लिए उमड़े लोग
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जून की शुरुआत में स्टांप ड्यूटी दो फीसदी बढ़ने की अमर उजाला में बुधवार को प्रकाशित खबर के बाद सेक्टर-33 स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ बढ़ गई। अधिकारियों के मुताबिक रोजाना की तुलना में बुधवार को 20 से 22 फीसदी अधिक लोग संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पहुंचे।
विज्ञापन


रजिस्ट्री कार्यालय में सुबह से ही लोग रजिस्ट्री कराने पहुंचने लगे। दोपहर होते-होते काफी भीड़ बढ़ गई। रजिस्ट्री विभाग के सहायक महानिरीक्षक निबंधन एसके सिंह ने बताया कि रोजाना की तुलना में बुधवार को रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या ज्यादा रही। 

जैसे-जैसे मई खत्म होने का समय आएगा, यह संख्या और बढ़ सकती है। बता दें कि सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने संभावना जाहिर की है कि जून के पहले हफ्ते में स्टांप ड्यूटी पांच से बढ़कर सात फीसदी हो सकती है और 10 दिन में इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें