नोएडा परिवहन विभाग ने बुधवार से नए सीरीज के वीआईपी नंबरों की बुकिंग शुरू कर दी है। पहले दिन 131 वीआईपी नंबरों की बुकिंग हुई। दरअसल, बुधवार सुबह से यूपी16बीएफ सीरीज के वीआईपी नंबरों की बुकिंग शुरू हुई।
नई सीरीज में 346 वीआईपी नंबर हैं। जिसकी कीमत 3000 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक रखी गई है। इस बाबत बुधवार को दादरी के डीएस नागर ने शिकायत भी की। बुकिंग न हो पाने से वह निराश दिखे। वहीं, कुछ नंबर स्क्रीन से गायब भी हो गए हैं।
इसकी सूचना कुछ लोगों ने दी। उनका कहना है कि वह कुछ खास नंबरों की बुकिंग कराना चाह रहे थे। लेकिन कुछ प्रयास के बाद वह दिखने बंद हो गए।एआरटीओ (प्रशासन) रचना यदुवंशी ने बताया कि जिन नंबरों पर बुकिंग के समय ज्यादा दबाव होता है।
वह नंबर तीन घंटे के लिए दिखने बंद हो जाते हैं। हालांकि तीन घंटे के बाद वह नंबर फिर से दिखने लगता है। हालांकि जानकारों का कहना है कि अमूमन बुकिंग के बाद नंबर दिखने बंद हो जाते हैं। इसमें बाद में वापस दिखने वाले नंबरों का प्रतिशत बेहद कम होता है।