फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स कॉलेज को मिलेगी करोड़ों की लागत से बनी नई इमारत

Wed, 18 Nov 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर लघु सचिवालय के बिल्कुल सामने बनाया जा रहा गर्ल्स कालेज अब पूरी तरह तैयार हो गया है। इसमें कक्षाएं लगाने के लिए सिर्फ विभागीय मंजूरी का इंतजार किया जा रहा हैं।
विज्ञापन


बुधवार को उपायुक्त अशोक सांगवान ने भी कालेज का जायजा लिया, जिससे वे संतुष्ट नजर आए। बता दें कि पूर्ववर्ती सरकार के समय में राजकीय गर्ल्स कालेज सालाहेडी की स्थापना की गई थी।

जब तक कालेज की बिल्डिंग बनकर तैयार नहीं हो जाती, तब तक तत्कालीन उपायुक्त बलराज मोर ने नूंह के सरकारी स्कूल में इसकी कक्षाएं शुरू करा दी। जो पिछले चार साल से लगातार चल रही हैं और लडकियों की शिक्षा में एक मील का पत्थर साबित हो रही हैं।
विज्ञापन


उक्त कालेज में पढकर दर्जनों छात्राओं ने अपनी बीए की पढाई पूरी कर ली हैं तो सैंकडों छात्राएं पढ रही हैं। लेकिन अब जल्द ही उन्हें किराए की इमारत में पढने की बजाए आधूनिक सुविधाओं से लैस कालेज में पढने का मौका मिलेगा।

12 करोड़ में बना भवन-
उक्त कालेज का निर्माण सालाहेडी गांव की 22 एकड जमीन में 12 करोड रुपए की लागत से किया गया हैं। आने-जाने की सुविधा व सुरक्षा के लिहाज से इसे नूंह-पलवल रोड पर लघु सचिवालय के बिल्कुल सामने बनाया गया हैं।

मील का पत्थर साबित होगा भवन-
मेवात में लड़कियों की शिक्षा को लेकर लोगों की रुढिवादी सोच को बदलने में यह कालेज मददगार साबित होगा। अब से पहले पूरे जिले में लडकियों की शिक्षा के लिए अलग से कालेज नहीं था।

जिसके चलते लडकियों को कालेज भेजने में लोगों की कम ही रुचि रहती थी। इस कालेज के खुलने से सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के लिए मेवात में यह मील का पत्थर साबित होगा।

निर्माण पूरा हुआ-
बुधवार को उपायुक्त अशोक सांगवान ने पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता के साथ निर्माणाधीन कालेज का दौरा किया। उन्होंने कहा कि निर्माण का कार्य पूरा हो गया हैं। स्कूल की बिल्डिंग में पहले से चल रहे कालेज का नई इमारत में शिट करने के लिए संबंधित विग को मंजूरी के लिए लिखा गया है। मंजूरी मिलते ही कालेज का शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं गर्ल्स कालेज के प्रिंसीपल डा. रामकिशन, समस्त स्टाफ व छात्राएं भी नए कालेज भवन को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब तक स्कूल के चार-पांच कमरों में चल रहे कालेज में अनेक सुविधाओं की कमी हैं। लेकिन नई तीन मंजिला इमारत में पार्किंग, कैंटीन जैसी तमाम सुविधाएं बनाई गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें