फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिलेगी डीपीसी में पहली डे-नाइट लॉन टेनिस अकादमी

Wed, 18 Nov 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में डे-नाइट लॉन टेनिस अकादमी की सुविधा न होने के कारण दिल्ली अकादमी की ओर रूख कर रहे खिलाड़ियों को अब यह सुविधा अपने ही शहर में मिल सकेगी।
विज्ञापन


सेक्टर-11डी स्थित डीपीएस में पहली डे-नाइट लॉन टेनिस अकादमी का निर्माण किया जा रहा है। इसमें चार अंतरराष्ट्रीय क्ले कोर्ट बनाए जा रहे हैं। इसका कार्य अंतिम चरण में है।

दिसंबर में इस अकादमी शुरुआत होगी। इसका फायदा लॉनटेनिस खिलाड़ियों और इस खेल को शौकिया तौर पर खेलने वाले लोगों को होगा। सेक्टर 12 खेल परिसर और मानव रचना यूनिवर्सिटी में में लॉनटेनिस के कोर्ट बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में कोर्ट बने हुए हैं लेकिन इनमें स्कूली बच्चों को ही प्राथमिकता दी जाती है। जबकि खेल परिसर में चल रही अकादमी केवल दिन में ही चलती है। ऐसे में नौकरी पेशा लोग खेल खेलने से महरूम रह जाते है। अब वह रात को यहां खेल कर अपना शौक व सपना पूरा कर सकते है।

डे-नाइट अकादमी के निदेशक संजीव मलिक ने बताया कि लॉन टेनिस को लेकर जिले के युवा उत्साहित है। इस खेल में खिलाड़ियों की संख्या भी बढ़ी है। करीब 250 से अधिक युवा इस खेल को सीख व खेल रहे है।
विज्ञापन


लेकिन यहां दिन की अकादमी और सुविधाएं अधिक नहीं होने की वजह से ही खिलाड़ियों को दिल्ली की ओर रूख करने पर मजबूर होना पड़ता है। इसमें उनका आने-जाने में समय भी खर्च होता है। अकादमी का उद्देश्य  खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सुविधाओं व अधिक से अधिक समय उपलब्ध कराना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें