फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के वकील भी उतरे वेस्ट यूपी में बेंच के समर्थन में

Thu, 15 Jan 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच का आंदोलन ज्यादा प्रभावी हो सकेगा। दिल्ली बार एसोसिएशन ने बैंच की मांग को सही ठहराते हुए अपने समर्थन का भरोसा दिया है। 17 जनवरी को बागपत में होने वाले सम्मेलन में समर्थन की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. अनिल पंडित ने बताया कि वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच को लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए दिल्ली बार एसोसिएशन से समर्थन मांगा था। उन्होंने हाईकोर्ट बैंच की मांग को वाजिब ठहराया है। इसके समर्थन के लिए दिल्ली बार एसोसिएशन ने दिल्ली प्रदेश समिति से विचार को पत्र लिखा है।

अनिल पंडित ने बताया कि दिल्ली बार एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन मिलने की उम्मीद है। 17 जनवरी को बागपत में होने वाली बैठक में दिल्ली बार के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पर समर्थन की घोषणा की जा सकती है। दिल्ली का समर्थन मिलने के बाद यह आंदोलन निर्णायक स्थिति में पहुंचने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें