फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नागरिक अस्पताल में रोग विशेषज्ञ नहीं होने से आम जनता को उठाना पड़ रहा है आर्थिक नुकसान, निजी अस्पतालों में इलाज करने के लिए मजबूर आम जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनलाल शर्मा
विज्ञापन

होडल।
शहर के उपमंडल नागरिक अस्पताल में विभिन्न रोग विशेषज्ञों के पद कोई तैनात नहीं है। उनके स्थान पर विभाग द्वारा जरनल मेडिकल अधिकारी नियुक्तियां हुई हैं। अस्पताल में 16 पद चिकित्सकों के स्वीकृत हैं लेकिन इनमें से 9 पदों पर मेडिकल अधिकारी नियुक्त हैं। साथ ही पहले से तैनात महिला मेडिकल अधिकारी व हाल ही नियुक्त हुए महिला रोग विशेषज्ञ का तबादला जिला के नागरिक अस्पताल में कर दिया है। अस्पताल में डॉक्टर नही होने से मरीजों को रेफर करना पड़ता हैं,ऐसे में क्षेत्र की गरीब जनता को निजी अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे-19 पर आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग घायल होते हैें। सड़क दुर्घटना में हड्डी टूटने वाले मरीजों को विशेषज्ञ न होने के कारण पलवल व फरीदाबाद के अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। गर्भवती महिलाओं को रात मेंं प्रसव पीड़ा होने पर डिलीवरी हट में नर्सों के अलावा कोई डॉक्टर मौजूद नहीं रहता। बाद में महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी के लिए पलवल रेफर किया जाता है।
सर्दियों में बढ़ जाती हैं हाइवे पर सड़क दुर्घटनाएं

सर्दियों के मौसम में पड़ने वाले कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो जाता है। उन दुर्घटनाओं में अधिकांश हड्डी टूटने के केस आते हैं, लेकिन नागरिक अस्पताल में पिछले चार वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के कारण उन मरीजों को पलवल के निजी अस्पतालों में भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

हमारे परिवार के सदस्य को चोट लगने हड्डी टूट गई। उन्हें लेकर नागरिक अस्पताल आए ,लेकिन अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से हमें पलवल की तरफ रुख करना पड़ा। शिवा निवासी मित्रोल
कान में दर्द होने के कारण अस्पताल आना पड़ा । लेकिन रोग विशेषज्ञ नहीं होने से अब निजी अस्पताल में इलाज करवाना पड़ेगा। नेपाल सिंह निवासी सौन्दहद
बच्चे को निमोनिया होने के कारण इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया हूं लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से डॉक्टर पलवल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर रहे हैं। विक्रम सिंह निवासी अंधोप
विज्ञापन

आंख में दर्द के कारण में नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आया हूं।लेकिन आंख विशेषज्ञ नहीं होने पर अब निजी अस्पताल में जाना पड़ रहा है। गिर्राज सिंह ,निवासी बंचारी
अस्पताल में रोग विशेषज्ञों के पद रिक्त हैं, उनके बारे में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मांग भेजी गई हैं। उनका प्रयास है कि उपमंडल नागरिक अस्पताल में रिक्त पदों को भरा जाए। -डॉ. संजीव तोमर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी,होडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें