फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनार बांग्ला का सपना अब होगा साकार : रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाल में नई सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुईं मुख्यमंत्री
विज्ञापन


लोगों के साहस और संघर्ष को किया नमन, कहा- सुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में आएगा सुशासन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/कोलकाता।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को पश्चिम बंगाल में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने बंगाल की जनता, खासकर महिलाओं, बेटियों के साहस, संघर्ष को नमन किया और कहा कि ये बदलाव लोकतंत्र की बड़ी जीत है। अब सोनार बांग्ला का सपना साकार होगा और नई सरकार इस दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य की जनता ने अत्याचार, दमन और भ्रष्टाचार का दौर देखा। अब लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव का फैसला किया है। उन्होंने इसे नई शुरुआत बताते हुए कहा कि अब बंगाल विकास और विश्वास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। पहले जिन हालातों में भ्रष्टाचार और अत्याचार की खबरें सामने आती थीं, अब वह दौर खत्म हो चुका है। उन्होंने भरोसा जताया कि सुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बनी नई सरकार राज्य में सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान की भी जीत

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत सिर्फ राजनीतिक जीत नहीं है, बल्कि उन 321 भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान की भी जीत है, जिन्होंने बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए अपनी जान दी। उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं का योगदान लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। बीते वर्षों में महिलाओं, युवाओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर जिस तरह अत्याचार हुए, उसने लोकतंत्र को कमजोर किया। लोगों ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें