फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली सचिवालय में दिखी सिक्किम की संस्कृति की रंगत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा-पर्यावरण संरक्षण और ऑर्गेनिक खेती में पूरे देश के लिए मिसाल है सिक्किम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सचिवालय में सोमवार को सिक्किम दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमालयी राज्य की संस्कृति, परंपरा और कला की खूबसूरत झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिक्किम दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिक्किम देश का पहला पूर्ण ऑर्गेनिक राज्य है और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पूरे भारत के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम में सिक्किम के प्रसिद्ध लोक नृत्य सिंघी छाम, खम्पा, तामांग सेलो और मास्क डांस की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। पारंपरिक वेशभूषा और संगीत के साथ कलाकारों ने प्रकृति और देवताओं की आराधना को मंच पर जीवंत कर दिया। 10 कलाकारों की टीम ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्किम प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और शांति का प्रतीक है। जैविक खेती को पूरी तरह अपनाकर सिक्किम ने पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक भारत-श्रेष्ठ भारत की दिखी झलक
कार्यक्रम में सिक्किम की संस्कृति और विकास यात्रा को भी प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की। कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत-श्रेष्ठ भारत संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार सभी राज्यों के स्थापना दिवस और त्योहारों का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें