फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एक जून से शुरू होगा बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी में सीट आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीयू ने पांच वर्षीय इन कोर्सेज के लिए एलोकेशन कम एडमिशन शेड्यूल जारी किया
विज्ञापन


- सीटों के आवंटन का दूसरा राउंड 10 जून से शुरु होगा

- इन कोर्सेज में दाखिले के लिए पंजीकरण की तिथि भी बढ़ाई गई, अब 21 मई तक आवेदन का मौका

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत पांच वर्षीय लॉ प्रोग्राम (बीए एलएलबी ऑनर्स और बीबीए एलएलबी ऑनर्स) में दाखिले के लिए सीट का आवंटन एक जून से शुरु होगा। विश्वविद्यालय ने इन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए सोमवार को एलोकेशन कम एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया। साथ ही इन कोर्सेज में दाखिले के लिए पंजीकरण की तिथि को भी बढ़ा दिया है। पहले इनके लिए पंजीकरण 18 मई तक किया जा सकता था, जिसे अब 21 मई रात 11:59 बजे तक कर सकेंगे।
डीयू की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार सीटों के आवंटन का पहला राउंड एक जून से शुरु होगा। इस आधार पर छात्र अपनी सीट को 1 से 03 जून रात 11:59 बजे तक स्वीकार कर सकेंगे। फैकल्टी ऑफ लॉ की ओर से ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन और आवेदन को मंजूरी की प्रक्रिया 1 जून शाम पांच बजे से शुरू होगी, जो कि चार जून शाम 4:59 बजे तक चलेगी। इसके बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान 6 जून शाम 4:59 बजे तक किया जा सकेगा। दोनों प्रोग्राम में दाखिले क्लैट स्कोर 2026 के आधार पर होंगे।
विज्ञापन


डीयू की ओर से जारी सूचना के अनुसार सीट आवंटन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करनी होगी। इसका दूसरा राउंड 10 जून से शुरु होगा। अभ्यर्थी 10 से 12 जून रात 11:59 बजे तक सीट को स्वीकार कर सकेंगे। जबकि आवेदन फॉर्म का सत्यापन 10 से 13 जून तक शाम 4:59 बजे तक किया जाएगा। जबकि फीस का भुगतान 15 जून शाम 4:59 बजे तक कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल को देखते रहे।
विज्ञापन


डीयू दाखिला समिति ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 21 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार का अवसर भी मिलेगा, छात्र 22 से 23 मई के बीच रात 11:59 बजे तक आवेदन में जरूरी संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें