दिल्ली के गोविंदपुरी में कैश वैन मे लूट का मामला सामने आया है। एक्सिस बैंक में पैसे डालने जा रही है कैश वैन के ड्राइवर ने ही इस बड़ी लूट को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक कैश वैन को एक्सिस बैंक में पैसे डालने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वैन का ड्राइवर कैश बॉक्स को लेकर फरार हो गया।
इसमें तकरीबन 22 करोड़ रुपए थे। एक्सिस बैंक की जिस ब्रांच में ये पैसा जा रहा था वह विकासपुरी में स्थित है। दरअसल गाड़ी से गन मैन शौचालय जाने के लिए उतरा था।