फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिद के परिचित पत्रकारों से पूछताछ में हुए खुलासे

Mon, 22 Feb 2016 12:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने के मामले में रविवार को दो लोगों से पूछताछ हुई। ये दोनों जेएनयू विवाद के मास्टर माइंड माने जा रहे उमर खालिद के परिचित हैं।
विज्ञापन


उमर खालिद के परिचित बिजनौर के पत्रकार सादिक नकवी से दूसरे दिन भी पूछताछ हुई। वहीं, जामिया के छात्र कामरान को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया।

सादिक नकवी से कई घंटे पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार शाम उसे छोड़ दिया। माना जा रहा है कि उसे फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार उमर खालिद ने जेएनयू विवाद के बाद सादिक नकवी से फोन पर बातचीत की थी। खालिद के फोन कॉल डिटेल में पता चला कि उसने सादिक को कई बार फोन किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

विवाद से पहले कामरान से हुआ था संपर्क

सादिक की फोन पर उमर से हुई बातचीत और उसके छुपने के ठिकानों के बारे में पुलिस ने पूछताछ की। इसके अलावा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र कामरान को नोटिस देकर रविवार सुबह दस बजे पूछताछ के लिए वसंत विहार स्थित एसटीएफ कार्यालय बुलाया गया।

उससे देर शाम तक पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार कामरान पुरानी दिल्ली के सीताराम बाजार का रहने वाला है और काफी समय से उमर के संपर्क में था। जांच में पता चला कि विवाद से पूर्व उमर खालिद ने कामरान से संपर्क किया था।

कामरान से पुलिस ने उसके और उमर के बीच किस तरह की बातें होती थी और उसने जेएनयू विवाद को लेकर उससे कोई बात की थी या नहीं, इस बारे में पूछताछ की।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि खालिद के नजदीकी होने की वजह से इनसे जानकारी ली गई कि आखिर खालिद कहां हो सकता है। पूछताछ में मिली जानकारी आधार पर पुलिस टीम ने उमर की तलाश में कई जगह छापेमारी की, लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें