हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का असर राजधानी में हरी सब्जियों व दूध की सप्लाई पर पड़ रहा है। मंडी प्रशासन का कहना है कि आंदोलन खत्म होने के बाद भी आवक सामान्य होने में वक्त लगेगा।
इससे सब्जियों के दाम में उछाल आ सकता है। रविवार को भी कीमत में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दूसरी तरफ रोहतक का दूध प्लांट बंद होने से दूध की आवक में भी कमी आई है।
मंडी कारोबारियों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन की वजह से परिवहन व्यवस्था ठप हो गई है। चैंबर ऑफ फ्रूट एंड वेजिटेबल के महासचिव राजकुमार भाटिया के मुताबिक, रविवार को ज्यादातर उत्पादकों ने अपने खेत से सब्जी व फल नहीं निकाला।