फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजधानी में युवक और युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन की घटना, युवक की हुई शिनाख्त, युवती की पहचान में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में एक युवक और युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। दोनों शव अलग-अलग पोल नंबर के पास मिले हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस दोनों ही मामलों को दुर्घटना मान रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान सोनिया विहार निवासी हरिओम (18) के रूप में हुई है। वह दिव्यांग था। पुलिस युवती की पहचान करने में जुटी है।
रेलवे पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि पहली घटना पटेल नगर रेलवे स्टेशन के पास की है। 20 नवंबर की सुबह दिल्ली कैंट रेलवे थाना पुलिस को पटेल नगर ट्रैक पोल नंबर 06/23 के पास एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य हासिल किए। रेलवे पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना बिजवासन रेलवे ट्रैक की है। पुलिस के मुताबिक 20 नवंबर की दोपहर पुलिस को बिजवासन रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 23/16-14 के पास एक युवती का शव पड़े होने की जानकारी मिली। शव ट्रैक के बीच में मिला। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर बुलाया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 18 से 20 साल के बीच है। युवती के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि वह भी किसी ट्रेन के चपेट में आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें