फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गंभीर ज्वेलर्स के मालिक की हत्या करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल सेल ने बदमाश को कोलकाता से गिरफ्तार किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश के टॉप-10 गैंगस्टर में शामिल सोहराब उर्फ सौरव उर्फ सौरभ को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। सोहराब ने 2016 में संभल से पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते मोहम्मद जायद शकील की हत्या कराई थी। उस पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, फिरौती समेत 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीसीपी आलाप पटेल ने बताया कि सोहराब उर्फ सौरव ने दिल्ली के कृष्णा नगर में गंभीर ज्वेलर्स के मालिक की हत्या की थी। इस मामले में उसे और उसके भाइयों को उम्रकैद की सजा हुई थी। वह मई 2025 में तिहाड़ जेल से फरलो पर छूटने के बाद फरार हो गया था। इसके बाद उसे कोलकाता के बिधान नगर से गिरफ्तार किया। आरोपी को तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि सोहराब ने 2005 में छोटे भाई शहजादा की हत्या का बदला लेने के लिए लखनऊ में हत्या की। वह 2007 में लखनऊ कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। फिर उसने 2 मार्च 2011 को सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के कर्मचारी सैफ हैदर सैफी की हत्या की। 2013 में अमीनाबाद के पूर्व बीजेपी पार्षद श्याम नारायण पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की सुपारी देकर हत्या कराई। आरोपी जेल में रहते हुए मुख्तार अंसारी के नाम से लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद के व्यापारियों से फिरौती वसूलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें