फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े उतरवाकर मंडी में पीटा युवक, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादपुर फल मंडी में सेब की पेटी चोरी करने का आरोप लगाकर एक युवक की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो अन्य चौकीदारों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोनीपत से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जीतेंद्र उर्फ भोलू और राजू के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को आजादपुर मंडी के बूस्टर पंप के पास एक युवक की हत्या किए जानेे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां से दो युवक नग्न अवस्था में मिले।
विज्ञापन


उसके शरीर पर चोट के निशान थे। दोनों को इलाज के लिए बाबू जगजीवनराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

संजू ने उन्हें दोनों युवकों को पीटने के लिए कहा था

उसकी शिनाख्त जहांगीरपुरी निवासी संजय के रूप में हुई। जबकि घायल युवक की पहचान मुकेश के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि मंडी के गार्र्ड संजू ने इन दोनों को सेब चोरी करने के आरोप में पकड़कर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पिटाई की।

संजय की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया और पथराव कर बसों के शीशे तोड़ दिए। महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर संजू को गिरफ्तार कर लिया।

बाद में पुलिस ने संजू की निशानदेही पर उसके दोनों सहयोगी जीतेंद्र और राजू को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि संजू ने उन्हें दोनों युवकों को पीटने के लिए कहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें