फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर बिल्लौच में तनाव: रंजिश के चलते दो पक्षों में चली गोली, एक शख्स की हुई मौत, गांव में पुलिस बल तैनात

Thu, 27 Jun 2024 11:11 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
विज्ञापन
गांव में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव फतेहपुर बिल्लौच में बुधवार की देर शाम दो परिवारों में आपसी रंजिश को लेकर गोलियां चलीं। साथ ही दोनों पक्षों ने एक दूसरों पर जमकर पथराव किया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 

विज्ञापन


गांव फतेहपुर ब्लॉक निवासी ज्ञानचंद ने बताया कि वह खेती वाला की गली नंबर एक में रहते हैं। उनकी किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई थी। बुधवार की देर शाम दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके परिवार पर गोली चला दी। इस हादसे में उनके भाई देवेंद्र को गोली लगी है। वहीं दूसरी गोली एक अन्य व्यक्ति को लगी है। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें देवेंद्र की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें