फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हर महादेव से गूंजे शिवालय, पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 27 Jul 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मंद‌िर में सावन के सोमवार को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद में सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ओम नम: शिवाय और हर हर महादेव की गूंज से सभी शिवालय गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, भांग-धतूरे चढ़ाकर पूरे विधि- विधान के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद कांवड़िये गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुए।
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में सुबह 4 बजे से ही शिवभक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इसी  तरह सराय ख्वाजा स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए दोपहर तक भीड़भाड़ रही।
  शिवभक्तों ने विधि विधान से जलाभिषेक किया।  एनएच-एक स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में शिव की सुंदर झांकियां सजाई गईं। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही लंबी कतार में लगे रहे। इस मौके पर जगह जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

  सेक्टर-29 के काली मंदिर, न्यू तिलपल और छज्जन नगर के शिव मंदिर, बाबा सूरदास मंदिर तिलपत, शिव मंदिर पल्ला, ओल्ड फरीदाबाद व तिगांव के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।   पंडित यतिन प्रसाद ने बताया कि भगवान शिव को सावन का माह सबसे अधिक पसंद है। इस माह शिव-पार्वती के साथ पृथ्वी  लोक पर निवास करते हैं। सोमवार को उपवास रखने वालों की हर मनोकामना पूरी होती है। इनकी पूजा में बेल पत्र का विशेष महत्व है। वेदों के अनुसार बेलपत्र की जड़ में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु व अग्रभाग में महादेव का वास होता है।  जगह-जगह मंदिरों में कांवड़ियों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और इसके बाद हर हर महादेव के जयकारों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें