फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर टूटा तो करेंगे आंदोलन

Thu, 08 May 2014 02:49 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे 58 पर निर्माणाधीन गंदा नाला पुल के चलते चल रही तोड़फोड़ के विरोध में व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने जीडीए पर अनाधिकृत तरीके से दुकानें तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, पूर्व सभासद ने पुल के पास बने परशुराम मंदिर तोड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि मोदीनगर को जाम मुक्त करने के लिए गंदे नाले पर जीडीए नए पुल का निर्माण करा रहा है। पुल की अप्रोच रोड बनाने में बाधा बनी 13 दुकानों को जीडीए ने पिछले दिनों तोड़ दिया था। व्यापारियों का कहना है कि जीडीए की योजना परशुराम मंदिर को भी हटाने की है।

इसके खिलाफ दुकानदारों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को न्यू व्यापार मंडल समिति के तत्वावधान में दुकानदार एकत्र होकर तहसील में पहुंचे और एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि दुकानें गिराने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट का पैदा हो गया है।
विज्ञापन


वहीं, पूर्व सभासद बबीता शर्मा ने परशुराम मंदिर तोड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी है। इस मामले में एसडीएम ने तहसीलदार को जांच सौंपी है। एसडीएम से मिलने वालों में श्रवण कुमार, अशोक गोयल, वीके शर्मा, अजय चौधरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें