फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather News: सर्द हवा से गिरेगा दिल्ली-एनसीआर का पारा, सुबह छाएगी धुंध, पूरे सप्ताह ऐसा ही रहेगा मौसम

Sat, 28 Oct 2023 01:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से दिल्ली में सुबह धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
विज्ञापन
सर्द हवा से गिरेगा दिल्ली-एनसीआर का पारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवा की दिशाओं में बदलाव से दिल्ली-एनसीआर का पारा गिरेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार सुबह धुंध छा सकती है। कमोबेश ऐसी स्थिति पूरे सप्ताह रहने का अनुमान है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम थोड़ा साफ होगा, लेकिन शाम होते ही सर्द हवा के कारण रात का तापमान गिर सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दिन से मौसमी बदलाव के कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के करीब बना हुआ है। सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है। 
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से दिल्ली में सुबह धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर में शनिवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने का अनुमान है, जिसका असर प्रदूषण के स्तर पर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें