फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर शादी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर कस्बे में किशोरी का अपहरण कर जबरन शादी कराने की कोशिश की गई। एक पक्ष के हंगामे के बाद मामला बिगड़ता देख पुलिस ने किशोरी के चाचा की शिकायत पर उसे कबाड़ के गोदाम से सोमवार रात बरामद कर लिया।
विज्ञापन


अपहरण के आरोपी के पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दो समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति है। मुख्य आरोपी फरार है। रविवार को कस्बे से किशोरी लापता हो गई। पड़ोस में रहने वाले एक समुदाय के युवक पर उसके अपहरण का आरोप लगा।

किशोरी के चाचा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि आरोपी अपने भाई और पिता की मदद से किशोरी को बुलंदशहर के एक धार्मिक स्थल में शादी करने ले गया, लेकिन वहां शादी कराने से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

कबाड़ के गोदाम में उसे बंधक बना लिया

इसके बाद वह किशोरी को लेकर वापस कस्बे में आ गया और कबाड़ के गोदाम में उसे बंधक बना लिया। इसका किशोरी पक्ष के लोगों को पता चला तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया।

वे पहले जहांगीरपुर पुलिस चौकी पहुंचे और फिर गोदाम पर धावा बोल दिया। हंगामा होता देख पुलिस ने गोदाम पर छापा मारकर किशोरी को मुक्त कराया। पुलिस ने मुख्य आरोपी के भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। किशोरी के चाचा ने बताया कि पुलिस ने बहला -फुसलाकर भगाकर ले जाने की शिकायत लिखवाकर आरोपी कासिम के पिता वहीद और भाई सोनू पुत्र वहीद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक लड़की को कुछ लोग बहला-फुसलाकर ले गए थे। उसके चाचा की शिकायत पर सोमवार रात में कबाड़ के गोदाम से लड़की बरामद कर ली गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें