फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी की मौत का जिम्मेदार कौन: जिम्मेदार की तलाश में जुटी पुलिस, रेलवे को पत्र लिखकर मांगी ये जानकारी

Tue, 27 Jun 2023 12:43 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने रेलवे से पूछा है कि साक्षी की मौत का जिम्मेदार कौन है, ताकि पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर सके।

विज्ञापन
परिजन और शिक्षिका का (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से शिक्षिका साक्षी की मौत के मामले में पुलिस जिम्मेदार की पहचान करने में जुट गई है। दिल्ली पुलिस ने रेलवे से पूछा है कि साक्षी की मौत का जिम्मेदार कौन है, ताकि पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर सके।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मंडल के डिवीजनल रेलवे मैनेजर डिम्पी गर्ग को पत्र भेजकर घटना से संबंधित जानकारी मांगी है। साथ ही पुलिस ने सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पत्र भेजकर कहा है कि वह अपनी टीम से उस जगह की जांच करवाएं, जहां महिला की मौत हुई है। 


दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घटना रेलवे परिसर में हुई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि रेलवे का जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटनास्थल पर केबल में करंट था, उससे पानी में करंट आ गया। जिसकी वजह से हादसा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें