फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने उठाया मालिक की बीमारी का ऐसा फायदा: बाद में बेटे ने पकड़ा गुनाह, 15 साल से कर रहा था नौकरी, केस दर्ज

Mon, 11 May 2026 08:09 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नौकर देविंदर ने मालिक की भूलने की बीमारी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया, बाद में उनके बेटे को इसकी भनक लग गई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नौकर ने मालिक की बीमारी का उठाया फायदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली में 15 साल पुराने एक नौकर ने अपने मालिक की शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस (भूलने की बीमारी) बीमारी का फायदा उठाकर उसके खाते से ढाई लाख रुपये से अधिक अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी भी नहीं हुई। बुजुर्ग के बेटे ने जब पिता के बैंक खाते ही जांच की तो साइबर ठगी का पता चला।

विज्ञापन

बेटे ने मामले की शिकायत मध्य जिला के साइबर थाना पुलिस से की। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला आरोपी कोई और नहीं पीड़ित का 15 साल पुराना कार चालक है। बाद में आरोपी देविंदर (39) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की। आरोपी कार चालक के अलावा घर का काम भी करता था।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों साइबर थाने में नितिन गोयल नाम के एक युवक ने पिता के खाते से 2.57 लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि किसी ने उनके पिता के खाते से 4 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच रकम को ऑनलाइन माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच करने पर पुलिस को सुराग मिला। जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई थी, उस खाते ही पड़ताल करते हुए टीम आरोपी देविंदर के पास पहुंची। आरोपी ने ठगी में अपना हाथ होने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसे पता है कि उसका मालिक भूलने की बीमारी से ग्रसित है।
विज्ञापन

वह ज्यादातर समय मालिक के साथ ही रहता था। इस दौरान उसने मालिक के मोबाइल से ऑनलाइन अपने बैंक खाते में 2.57 लाख रुपये ठग लिए। बाद में पुलिस के डर से उसने 5 मई को नौकरी छोड़ दी और फरार हो गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में इसके अलावा और कौन-कौन शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें