फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'जनता संग जुल्म न करो...CM 1 व CM 2 निरीक्षण करें', मुंडका का वीडियो शेयर कर स्वाति ने फिर साधा निशाना

Fri, 27 Sep 2024 10:29 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुंडका इलाके का वीडियो शेयर कर स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, ' मेरा निवेदन है माननीय सीएम-1 और सीएम-2 से कि कृपया यहां भी औचक निरीक्षण करने आएं।'
 
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुंडका इलाके का एक वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, 'ये मुंडका की आज की वीडियो है। मेरा निवेदन है माननीय सीएम-1 और सीएम-2 से कि कृपया यहां भी औचक निरीक्षण करने आएं।'

विज्ञापन

 

स्वाति ने लिखा, 'एक साल से लाखों लोग हर दिन नर्क की जिंदगी जी रहे हैं। कई-कई घंटे के जाम रोज लगते हैं, एक्सीडेंट हो रहे हैं, फैक्टरियों पर ताले लग रहे हैं, काम और व्यापार बंद हो रहे है। बारिश बरसे या न बरसे, यहां हमेशा पानी भरा रहता है और गड्ढों कि तो पूछें मत। जनता के साथ ये ज़ुल्म मत करो।'

विज्ञापन

इससे पहले गुरुवार को स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला था। केजरीवाल ने गुरुवार को विधानसभा में बिभव कुमार का नाम लेते हुए जब यह कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी के नेताओं को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा गया तो स्वाति मालीवाल बिफर पड़ीं। 

स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। अरविंद केजरीवाल जी, जिस गुंडे ने मुझे आपके निवास पर आपकी मौजूदगी में मारा, जब तक वो जेल में था, आपने देश के सबसे महंगे वकीलों की फौज उसे बचाने के लिए खड़ी करी, मेरे खिलाफ पीसी पे पीसी करवाई। आज जब वो शर्तिया बेल पर बाहर है, उसे पार्टी का सबसे बड़े नेता बताकर कह रहे हैं कि वो फर्जी केस में जेल में डाला गया है। सुप्रीम कोर्ट तक ने बोला कि ऐसे गुंडों को अपने निवास में कौन रखता है। इनके इन वाक्यों से बिभव जैसे गुंडों के हौसले बुलंद नहीं होंगे तो और क्या होगा? संदेश साफ है - दोबारा मार पीट भी करोगे तो हम बचा लेंगे।'

आप सांसद ने आगे लिखा, 'हर इंसान जो आपके हर गलत काम का साथी हो, बड़ा नेता नहीं होता। “वाह सर, वाह सर” कहने वालों को पास रखने का शौंक है इसलिए दुनिया धुंधली दिखनी शुरू हो गई है। हर दूसरे दिन खुद की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम राम से करवाते हो। इतना अहंकार ठीक नहीं है, जो अपनी पार्टी की महिला सांसद के लिए स्टैंड नहीं ले सकता वो दिल्ली की महिलाओं के लिए भी क्या स्टैंड लेगा?'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें