फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पल दो पल मेरी कहानी है... स्वाति मालीवाल ने महिला आयोग के पद से दिया इस्तीफा, नम आंखों से कहा अलविदा

Fri, 05 Jan 2024 04:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह राज्यसभा की सदस्य बनेंगीं।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल को राज्यसभा का सदस्य बनाया है। 

विज्ञापन

 

पद से इस्तीफा देने के बाद स्वाति मालिवाल ने एक्स पर लिखा, 'पल दो पल मेरी कहानी है। आज नम आंखों से दिल्ली महिला आयोग को अलविदा कहा। आठ साल कब बीत गये पता नहीं चला। यहां रहते हुए बहुत उतार-चढ़ाव देखे। अपना हर दिन दिल्ली और देश की भलाई को समर्पित किया। लड़ाई खत्म नहीं हुई है, अभी बस शुरुआत है।'
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग के आठ साल के कामों की रिपोर्ट 
स्वाति मालीवाल ने आठ वर्षों में दिल्ली महिला आयोग द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट भी गिनाई है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग ने एक लाख 70 हजार से ज्यादा शिकायतों पर कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को पांच सौ से ज्यादा सुझाव दिए। 60 से ज्यादा यौन उत्पीड़न मामलों की काउंसलिंग की है। साथ ही महिला आयोग के वकीलों ने उनकी मदद की है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें