फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अब 16 से बेरोक टोक चलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सम-विषम फॉर्मूला 16 जनवरी से खत्म हो जाएगा। सभी वाहन पहले की तरह बेरोक टोक सड़कों पर दौड़ सकेंगे। भविष्य में यह नियम फिर कब लागू होगा तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए आगे और कौन से कदम उठाए जाएंगे, इस पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 18 जनवरी को समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन


इसमें पूरी कैबिनेट और फार्मूले से जुड़ी एजेंसी व एक्सपर्ट शामिल होंगे। इसमें साइकिल को बढ़ावा देने के लिए एक स्पेशल टीम गठित करने और सब्सिडी देने पर भी चर्चा होगी।

परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि बैठक में 15 दिन के अनुभव को आधार बनाकर भविष्य की चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में मोहल्ले में साइकिल चले इस दिशा में काम होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

केजरीवाल का फार्मूला अब अंतिम चरण में

नजदीक जाने के लिए लोग मोटरसाइकिल निकालने की बजाय साइकिल का इस्तेमाल करें। दूसरे चरण में साइकिल ट्रैक बड़ी सड़कों पर बनेंगे, जिससे वहां भी साइकिल लेकर लोग निकल सकें। तीसरे चरण में मेट्रो स्टेशन, बस अड्डे पर साइकिल स्टैंड बनाने के अलावा मोहल्ले में स्टैंड बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कैबिनेट के साथियों समेत जनता के सामने 17 जनवरी को खड़े होंगे। सम-विषम फार्मूले की सफलता पर बधाई देने के लिए सभी छत्रसाल स्टेडियम में एक मंच पर आने वाले हैं। परिवहन मंत्री ने बताया कि फार्मूला अब अंतिम चरण में है।

अभी भी लोग पहली तारीख की तरह पालन कर रहे हैं। ऐसे में सभी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में बसें देने वाले प्राइवेट बस मालिक, चालक, डीटीसी-क्लस्टर, बस चालक-कंडक्टर, सिविल डिफेंस कर्मी और परिवहन विभाग के कर्मचारी शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें