मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाने की पुलिस के साथ साथ स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों से युवक से पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई।
बाबा हरिदास नगर इलाके में एक युवक के संदिग्ध हालत में एयरफोर्स स्टेशन में घुसने का मामला सामने आया है। युवक दीवार फांदकर अंदर घुसा था। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाने की पुलिस के साथ साथ स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों से युवक से पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत दे दी गई है।
मामला 25 अगस्त का है। सुबह करीब 11.25 बजे बाबा हरिदास नगर पुलिस को एक युवक के एयरफोर्स कैंप में घुसने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक को पकड़ रखा है। पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि एक युवक चहारदीवारी फांदकर अंदर घुस गया है।
विज्ञापन
उसने सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को फोन कर जानकारी दी। उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान चलाया और चहारदीवारी के सौ मीटर अंदर से युवक को दबोच लिया। युवक के पास से कोई सामान या फिर पहचान पत्र नहीं मिला। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान साहेबगंज झारखंड निवासी बिरैयार किस्कू के रूप में हुई। सुरक्षा की गंभीरता को स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान पता चला कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। उससे पूछताछ में कोई आपत्तिजनक बात सामने नहीं आई।