हरियाणा के गुरुग्राम के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन महीने पहले ही किसी निजी कंपनी से ट्रांसफर होकर गुरुग्राम की निजी कंपनी में आया हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-48 के विपुल ग्रीन सोसाइटी निवासी अजीत कुमार शनिवार रात घर से निकले थे। उन्होंने अपने परिवार को दोस्तों से मिलने जाने की बात कही थी। रविवार रात आठ बजे होटल स्काई सिटी की पांचवीं मंजिल पर बने कमरा नंबर 508 में उनका शव बरामद किया गया। पुलिस यह जानने में जुटी है कि उससे मिलने कौन आया था। पुलिस के अनुसार अब तक की छानबीन में अधिक शराब पीने से मौत होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कर रही पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।