फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: दादी के साथ खेत गए थे चचेरे भाई-बहन, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच्ची की मौत; महिला और पोता घायल

Mon, 24 Jun 2024 10:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़

सार

हापुड़ जिले में दादी और चचेरे भाई-बहन आकाशीय बिजली की चपेटे में आ गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान बच्ची की मौत हो गई। वहीं चंपा देवी और अमित को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़ावली में दादी के साथ खेत पर गए चचेरे भाई-बहन पर बिजली गिर गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने छह वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया है। बच्ची की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया, जबकि शेष घायलों को रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


गांव निवासी डालचंद की 80 वर्षीय मां चंपा देवी सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अपने नौ वर्षीय पोते अमित और पांच वर्षीय पोती भूमि के साथ खेत पर काम करने के लिए गई थी। इस दौरान अचानक बारिश होने लगी। बारिश से बचते हुए वह घर के लिए लौट रहे थे, तभी तीनों के ऊपर बिजली गिर गई। जिससे वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों ने उन्हें गंभीर दशा में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां भूमि को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चंपा देवी और अमित को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिसके चलते शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए मेरठ भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन


वृद्ध महिला और उसके पौते-पोती के ऊपर बिजली गिरने की सूचना पर पुलिस अस्पताल में पहुंच गई। अस्पताल में पुलिस को देखकर परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया। वहीं, बच्ची की मौत की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो काफी संख्या में भीड़ अस्पताल में पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें