फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक वारदात: केशवपुरम में दो बच्चों की संदिग्ध मौत, दुकान में मिले शव; घटना के बाद से पिता गायब

Sat, 04 May 2024 10:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि पहली नजर में गला घोंटकर या जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का शक है।
विज्ञापन
केशवपुरम में दो बच्चों की संदिग्ध हालत में मौत - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के केशवपुरम इलाके में भाई-बहन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। स्कूल से आने के बाद दोनों गायब थे। शाम में तलाश करने के दौरान घर के भूतल पर स्थित पिता की दुकान में दोनों बच्चे अचेत अवस्था में मिले। दोनों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पिता गायब है।

विज्ञापन

पिता पर बच्चों की हत्या करने का शक है। पुलिस ने आशंका जताई है कि बच्चों की गला घोटकर या फिर जहरीला पदार्थ देकर उनकी हत्या की गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की बात कही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 7.09 बजे पुलिस को एक दुकान में दो बच्चों के अचेत पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों की सांस नहीं चल रही थी, बावजूद पुलिस ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में पता चला कि बहन की उम्र 13 साल है, जबकि भाई 11 साल का है। बच्चे अपने परिजनों के साथ रामपुरा सैनी वाली गली में रहते थे। इनके पिता मनीष की मकान के भूतल पर परचून की दुकान है। दोनों बच्चे शनिवार को स्कूल गए थे। दो बजे के आस पास वह घर आ जाते थे। शनिवार दो बजे के बाद बच्चों के घर नहीं आने पर उनकी मां ने मनीष को फोन किया। मनीष ने फोन नहीं उठाया। मां को लगा कि दोनों बच्चे अपने पिता के साथ कहीं गए हैं। देर शाम तक बच्चों के नहीं आने पर मां नीचे दुकान के पास पहुंची। दुकान का शटर बंद था। महिला ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया और दुकान खोलकर देखा। सामने दोनों के बस्ते पड़े थे और कुछ दूरी पर दोनों भाई बहन अचेत अवस्था में पड़े थे। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मनीष घटना के बाद से गायब है। पुलिस उसकी फोन लोकेशन के जरिए उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि बच्चों के मरने के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के जरिए होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें