फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों का शक हुआ तो गर्भवती पत्नी को ही मार डाला

Wed, 25 Feb 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जाफराबाद में मंगलवार सुबह एक युवक ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की शिनाख्त शहजार (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वह गर्भवती थी। शहजार, पति जुल्फर और दो बच्चों के साथ चौहान बांगर में रहती थी। मंगलवार सुबह दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसी दौरान जुल्फर ने शहजार की गला दबाकर हत्या कर दी।
 
जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जुल्फर को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार को भी इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें