फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन एयरफोर्स बेस में संदिग्ध के घुसने से मचा हड़कंप, 4 घंटे की मशक्कत के बाद लगा हाथ

Fri, 06 May 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
ह‌िंडन एयरबेस पर मॉक ड्र‌िल‌िंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंडन एयरफोर्स बेस पर हमले की साजिश रचने वाले कथित आतंकियों को गिरफ्तार हुए अभी दो दिन ही हुए हैं कि हिंडन में संदिग्धों के घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में बेस में स्थित केंद्रीय विद्यालय और एयरफोर्स स्कूल की छुट्टी कर दी गई और रात भर सर्च ऑपरेशन चला। शुक्रवार सुबह अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह मॉक ड्रिलिंग थी, जिससे यह जांचा जा रहा था कि एयरबेस की सुरक्षा व्यवस्था व अधिकारी कितने सतर्क हैं। हालांक‌ि कुछ घंटे बाद ही पता चला क‌ि वाकई एक संद‌िग्ध शख्स एयरबेस में घुसा था ज‌िसे एयरफोर्स पुल‌िस ने धर दबोचा।

गाजियाबाद के एसएसपी धर्मेंद्र यादव ने जानकारी दी है कि रात 2 बजे एयरबेस की बाउंड्री फांदकर एक संदिग्ध के घुसने की सूचना हुई। इसके बाद एयरबेस में 4 घंटे की खोजबीन में इं‌दरपुरी लोनी के रहने वाले 25 साल के सोनू को एयरफोर्स पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाना मांगने के बहाने घुसा था सोनू

hindon airbase - फोटो : अमर उजाला
बता दें क‌ि एयरबेस में सर्च ऑपरेशन रात भर चला। बृहस्पतिवार की शाम को एक संदिग्ध के घुसने की बात सामने आई तो पूरी सुरक्षा व्यवस्था चौकन्नी हो गई। एह‌त‌ियातन आर्मी और पुल‌िस को सू‌च‌ित क‌िया गया।

हालांकि शुरूआत में इस पूरी घटना पर एयरबेस के अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे थे। खबर है क‌ि अब कॉम्ब‌िंग ऑपरेशन बंद हो चुका है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे संदिग्ध सोनू हिंडन एयरबेस के गेट नंबर 5 पर खड़ा था। एक सुरक्षाकर्मी ने उसे देखा और पकड़ लिया, तब सोनू ने कहा कि उसे भूख लगी है।

जब सुरक्षाकर्मी ने उसे खाना देने की बात कही तो सोनू ने उसपर हमला कर दिया और एयरबेस के अंदर भाग गया। उसके लगभग 4 घंटे बाद उसे पकड़ा दोबारा पकड़ा जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें