लखनऊ: तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक रहा सूर्यग्रहण, इस दौरान ऐसे दिखे नजारे, तस्वीरें
रविवार को साल के पहले खंड का सूर्यग्रहण करीब तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक चला। इस दौरान लोगों ने घरों में जाप किया। हालांकि, शहर के सभी मंदिर बंद रहे। ग्रहण के बाद मंदिरों की साफ-सफाई की गई और फिर कपाट खोले गए। अलीगंज के ज्योतिषी एसएस नागपाल ने बताया कि ग्रहण मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि के लिए शुभ कारक है जबकि अन्य राशि के जातकों के लिए कष्टदायी हो सकता है।
और पढ़ें
आगरा के आसमान में दुर्लभ नजारा देखने को रोमांचित दिखे वाशिंदे
ताजनगरी में सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर में प्रवेश, मूर्ति स्पर्श, भोजन करना, गर्भवती महिला, सोना, यात्रा इत्यादि वर्जित है। लेकिन बालक, रोगी, वृद्ध भोजन दवाई इत्यादि ले सकते हैं। लोगों ने भोजन सामग्री में दूध, दही इत्यादि में तुलसी के पत्ते रखे। ग्रहण के पश्चात घर की सफाई की जाएगी, स्नान आदि करने के बाद लोग यथा संभव दान पुण्य करने के लिए निकले।
और पढ़ें...
उत्तराखंड में सूर्य ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, देखें तस्वीरें
आज देशभर में सुबह 10:24 बजे से सूर्य ग्रहण लग गया है। इस ग्रहण को जो एक चीज बेहद दुर्लभ बनाती है, वह यह है कि इसके बाद भारत से इस सदी में सिर्फ तीन सूर्यग्रहण और दिखाई देंगे, वे भी लंबे अंतरालों के बाद। उत्तराखंड में भी सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखा।
देखिए तस्वीरें...
हरियाणा-पंजाब में दिखा दुर्लभ सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, यमुनानगर-सिरसा में बना रिंग ऑफ फायर
सदी का दूसरा सबसे दुर्लभ सूर्य ग्रहण का अनोखा नजारा पंजाब-हरियाणा में भी देखने को मिला। इस दौरान आकाश में सूर्य का घेरा रिंग की तरह बनता हुआ दिखाई दिया। हरियाणा के सिरसा और यमुनानगर में रिंग ऑफ फायर का नजारा देखने को मिला। यहां सूरज एक अंगूठी के आकार में बदल गया। पंजाब के जीरकपुर में भी सूरज का अद्भूत नजारा देखने को मिला। आइए देखते हैं इस
दुर्भल खगोलीय घटना की तस्वीरें...
हिमाचल में ऐसे नजर आया सूर्य ग्रहण, तस्वीरों में देखें अद्भुत खगोलीय घटना का दुर्लभ नजारा
अषाढ़ मास की अमावस्या तिथि पर कंकणाकृति का सूर्य ग्रहण लग चुका है। यह सूर्य ग्रहण सुबह से दोपहर तक पूरे हिमाचल में खंडग्रास रूप में देखने को मिला। ग्रहण का अद्भुत और अभूतपूर्व नजारा हिमाचल की राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अन्य भागों में भी देखने को मिला। ज्योतिष में रविवार के दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र एवं मिथुन राशि में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण को चूड़ामणि सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। लोगों ने सावधानी बरतते हुए एक्स रे फिल्म, टेली स्कोप आदि से सूर्य ग्रहण देखा।
और पढ़ें...
जम्मू और लद्दाख: चीन-सीमा के नजदीक हनले ऑब्जर्वेटरी से इस समय ऐसा दिख रहा है सूर्यग्रहण
लद्दाख में तनाव के बीच एलएसी से सटे हनले गांव सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना को अन्य क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा साफ और करीब से देखे जा रहा है। हनले में जो दृश्य दिख रहा वो मुख्यतः नैनीताल के आकाश का है। एलएसी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित इंडियन एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी हनले में विशेष टेलीस्कोप से सूर्यग्रहण को रिकॉर्ड जा रहा है।
देखिए तस्वीरें...