फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरस रही आग : कल रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, अब दो दिन के लिए रेड अलर्ट; ऐसा रहेगा पूरे सप्ताह का हाल

Mon, 20 May 2024 01:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कल दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब दो दिन के लिए रेड अलर्ट है। 
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में लू से परेशान दिखे लोग - फोटो : जी पाल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। दिन के समय लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं जताई है। विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रविवार को दिल्ली का पारा 44 डिग्री को पार कर सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मंगेशपुर और पीतमपुरा का तापमान भी 47 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। रविवार को आसमान साफ रहा। दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर लू चली। जबकि कुछ स्थानों पर भीषण लू चली। 

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। कई स्थानों पर लू की स्थिति रहेगी, जबकि कुछ स्थानों पर भीषण लू की स्थिति बन सकती है। दिन में तेज 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति हवाएं चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में 21 मई तक रेड अलर्ट की स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही हवाओं की दिशाओं में बदलाव हो सकता है। जिससे कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि तापमान में ज्यादा सुधार नहीं होगा, लेकिन 24 मई से एक बार फिर तापमान बढ़ सकता है। 

दो साल बाद मई में सबसे दिन
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का पारा साल 2022 के बाद सबसे गर्म रहा। इससे पहले 16 मई 2022 को दिल्ली का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग की माने तो मई माह में अभी 12 दिन शेष हैं। दिल्ली में रविवार को तीन इलाकों में पारा 47 से अधिक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ रहा पानी का संकट
तापमान बढ़ने के साथ दिल्ली में पानी का संकट बढ़ने लगा है। नजफगढ़, उत्तम नगर, संगम विहार सहित दूसरे क्षेत्रों में पानी सप्लाई प्रभावित हो रही हैं। वहीं टैंकर के लिए भी इलाकों में चार से पांच दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड के टोल फ्री नंबर पर पानी के लिए मदद मांगने या टैंकर बुक करवाने की सुविधा भी नहीं चल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को टैंकर बुक करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800117118 पर कई बार कॉल किया गया, लेकिन पानी की सुविधा पर जाने के बाद फोन कट जाता था। उनका कहना है कि द्वारका में पानी के लिए सभी लोग परेशान हो रहे हैं। कई जगहों पर लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें