फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर मामले पर बोले दिल्ली के कमिश्नर

Sat, 15 Nov 2014 07:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी को आखिरकार बोलना ही पड़ा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दिल्ली पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन


अभी तफ्तीश चल रही है, इस कारण किसी अंतिम निष्कर्ष पर अभी नहीं पहुंचा जा सकता। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस सुनंदा पुष्कर मौत मामले से जुड़े सभी लोगों को सरोजनी नगर थाने बुलाकर फिर से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले में शशि थरूर से पूछताछ हो सकती है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच बहुत ही गोपनीय तरीके से कर रही है। पुलिस अधिकारी पिछले कई महीनों से इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। दरअसल पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी कोतवाली इलाके में ज्वेलर को लूटपाट करने वाले आरोपियों के बारे में शुक्रवार को खुलासा कर रहे थे।
विज्ञापन


इसके बाद मीडियाकर्मियों ने उनसे सुनंदा पुष्कर के बारे में पूछा। मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस जल्द ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस लीला होटल के उस डॉक्टर से पूछताछ की जिसने सबसे पहले सुनंदा पुष्कर को मृत देखा था। डॉक्टर को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि इस मामले में जल्द ही शशि थरूर से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें