जेल में बंद पत्नी से हर सप्ताह मिलने की मांग को लेकर जालसाज सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर भूख हड़ताल कर रहा है। अभी वह भूख हड़ताल पर है और इससे उसकी तबियत बिगड़ गई है। जेल प्रशासन के मुताबिक, सुकेश को एक नंबर जेल से तीन नंबर जेल भेज दिया गया है। उस जेल में स्थित अस्पताल में उसे ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।
जेल अधिकारियों का कहना है कि सुकेश तिहाड़ जेल नंबर छह में बंद अपनी पत्नी लीना मारिया पॉल से हर सप्ताह मिलने की मांग कर रहा है। जेल प्रशासन का कहना है कि यह जेल नियमावली के खिलाफ है। उसे यह सुविधा नहीं दी जा सकती। ऐसे में सुकेश जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए भूख हड़ताल कर रहा है।