अपनी सफलता की खुशियां मनाती छात्राएं (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
विगत कई वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाबी का पर्याय मानी जाने वाली पत्रिका ‘अमर उजाला सफलता’ का नवीनतम मार्च अंक लॉन्च कर दिया गया है। चाहे आप आईएएस-पीसीएस की तैयारी कर रहे हों या बैंकिंग, एसएससी या फिर किसी अन्य एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षा की, सफलता का यह अंक सभी के लिए उपयोगी है।
इस अंक में परीक्षाओं में सबसे ज्यादा पूछी जाने वाली सामग्री को परीक्षोपयोगी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसमें अंतरिम केंद्रीय बजट 2019-20 को भी बिंदुवार ढंग से दिया गया है। कामयाब पारी खंड में आप सिविल सेवा परीक्षा 2017 में 18वें स्थान पर रही अभिलाषा अभिनव का विस्तृत इंटरव्यू पढ़ा जा सकता है।
अमर उजाला सफलता के इस नए अंक में अभिलाषा अभिनव ने आईएएस परीक्षा की तैयारी के सभी पहलुओं पर जानकारी दी है और साथ ही उन पुस्तकों की सूची भी दी है, जो आईएएस की तैयारी करने वाले हर अभ्यर्थी को पढ़नी चाहिए। यही नहीं, सफलता का यह नया अंक आपको मौका दे रहा है सर्वश्रेष्ठ शब्द शिल्पी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का और 1100 रुपये का इनाम जीतने का।
यदि आप में लिखने का जुनून है तो ‘मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के विकल्प’ विषय पर 2,000 शब्दों में लिखी अपनी मौलिक रचना ई-मेल के जरिये तीन हफ्ते के भीतर safalata@amarujala.com पर मेल करिये। आप अपना नाम, पता और फोन नंबर जरूर लिखें और साथ ही अपना कलर फोटो भी भेजें।
प्रतियोगिता से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए संपर्क करें अपने नजदीकी बुक स्टॉल पर और तुरंत खरीदें अमर उजाला सफलता का मार्च अंक। मैगजीन की उपलब्धता से संबंधित अधिक जानकारी और ई-सफलता के सब्सक्रिप्शन के लिए वॉट्सएप हेल्पलाइन 8094033888 पर संपर्क किया जा सकता है।