गैस सब्सिडी के लिए कुछ गैस एजेंसियों में ऑनलाइन ही चेक जमा किए जा रहे हैं। एजेंसी संचालकों का मानना है कि इस सुविधा से ग्राहक घर बैठे अपने कनेक्शन बैंक एकाउंट से अपलिंक करा सकेंगे।
गौरतलब है कि 31 मार्च से पहले सभी उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन बैंक एकाउंट से अपलिंक कराने हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए एजेंसी ने ऑनलाइन चेक जमा करने की व्यवस्था की है।
नीम गैस एजेंसी के मालिक ईरेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ता के पास यदि फार्म नहीं हैं तो वह कैंसल चेक की स्कैन कॉपी के साथ गैस कनेक्शन नंबर, मोबाइल नंबर, नाम और एकाउंट नंबर लिखकर ऑनलाइन एजेंसी के पास भेज देंगे तो उसे भी मान लिया जाएगा।
गैस एजेंसियों की ईमेल आईडी और टेलीफोन नंबर वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यदि एजेंसी आना चाहें तो केवल कैंसल चेक के साथ अन्य जानकारी लिखकर दे दें।