फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 फीसदी पूरा हो गया सब-डिवीजन सर्वे

Mon, 12 May 2014 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद एनआईटी क्षेत्र में बड़े औद्योगिक प्लॉटों के अवैध सब-डिवीजन के सर्वे का काम करीब 90 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


शेष बचे काम को सप्ताह भर में पूरा करके रिपोर्ट सरकार को भेज दी जाएगी, ताकि इस बावत पॉलिसी बनाई जा सके।

अदालत सब-डिवीजनों को अवैध घोषित करने के बाद सरकार के निर्देश पर नगर निगम इनका सर्वे करा रहा है। सर्वे की जिम्मेदारी सेक्टर-21 स्थित वास्तुकला आर्किटेक्ट व नेहरू ग्राउंड स्थित डिजाइन टुडे को सौंपी गई है।

उक्त दोनों एजेंसियां पिछले दो सप्ताह से यह काम कर रही हैं। सर्वे में प्लाट की मौके की स्थिति, कितने में निर्माण कार्य किए गए हैं, कितनी जगह खाली पड़ी है, कितने फुट की सड़कें हैं तथा कब उसका सब-डिवीजन किया गया आदि की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के पीआरओ बीएस ढिल्लो ने बताया कि सर्वे कमेटी के सदस्य व जेई राकेश शर्मा की निगरानी में काम चल रहा है। अब तक 900 औद्योगिक प्लाटों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। शेष करीब दो दर्जन प्लाटों का सर्वे होना बाकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें