फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर छात्र की हत्या, दोस्तों से हुई थी कहासुनी; हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

Fri, 17 Nov 2023 09:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ दोस्तों से उसकी कहासुनी हो गई थी। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अमन विहार में गुरुवार शाम दसवीं कक्षा के एक छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय छात्र दोस्तों से मिलने गया था, जहां उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आपसी रंजिश की आशंका जताई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त 16 साल के आकाश के रूप में हुई है। आकाश परिजनों के साथ प्रेम नगर, गली नंबर 10, किराड़ी में रहता था। परिवार में माता-पिता, बहन और एक भाई है। वह निठारी स्थित स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस को नीति विहार की गली नंबर सात में एक नाबालिग को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। पुलिस तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकाश के गर्दन, हाथ, सीने, पेट सहित कई जगहों पर चाकू से हमला किया गया।

पुलिस को पता चला कि आकाश दोस्तों से मिलने आया था, जहां कुछ लड़कों से उसकी कहासुनी हो गई। लड़कों ने उससे हाथापाई कर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आकाश का कुछ लड़कों से विवाद होने की बात सामने आई है। हमले में नाबालिग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें