नौंवी कक्षा के छात्रा की मां ने एक वायरल वीडियो में आरोप लगाया कि 30 मार्च को नौवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आया था। इसके बाद उन्होंने स्कूल की दो शिक्षिकाओं से अगली कक्षा में दाखिला के लिए आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। उन्होंने कई बार स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
वायरल वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और बच्चे के मामा के साथ जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया गया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कुछ कई कर्मचारियों ने उनके खिलाफ हाथापाई की है। उन्होंने इसकी शिकायत 112 नंबर पर की है। इसके बाद उन्होंने एनआईटी-2 स्थित चौकी में लिखित शिकायत दी है। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में मुझे एक वीडियो मिला है। मंगलवार को संबंधित स्कूल के शिक्षक और प्रधानाचार्य से संपर्क कर मामले की जांच की जाएगी। -आशा दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी